ओडिशा: चावल से लदी वैन पलटने से दो लोगों की मौत, सात घायल
ओडिशा: चावल से लदी वैन पलटने से दो लोगों की मौत, सात घायल
भुवनेश्वर, 15 मार्च (भाषा) ओडिशा के रायगड़ा जिले में चावल से लदी एक वैन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना शनिवार रात को बिसमकटक थाना क्षेत्र के कचापाजू गांव के पास हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धान की कुटाई करके चावल निकालने के बाद बिसमकटक से कचापाजू गांव के लगभग आठ लोग घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान ड्रिंज सराका और मदन सराका के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था जिसे बेहतर इलाज के लिए ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति का इलाज रायगड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में किया जा रहा है।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


