ओडिशा सतर्कता विभाग ने कनिष्ठ अभियंता और वनपाल की संपत्तियों पर छापेमारी की

ओडिशा सतर्कता विभाग ने कनिष्ठ अभियंता और वनपाल की संपत्तियों पर छापेमारी की

ओडिशा सतर्कता विभाग ने कनिष्ठ अभियंता और वनपाल की संपत्तियों पर छापेमारी की
Modified Date: December 26, 2025 / 04:48 pm IST
Published Date: December 26, 2025 4:48 pm IST

भुवनेश्वर, 26 दिसंबर (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को मलकानगिरी जिले के एक कनिष्ठ अभियंता और कोरापुट जिले के एक वनपाल की संपत्तियों पर एक साथ छापेमारी की।

राज्य सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में सतर्कता अधिकारियों ने नौ स्थानों पर स्थित दो सरकारी अधिकारियों की संपत्तियों पर छापा मारा।

विभाग ने अधिकारियों की पहचान मलकानगिरी प्रखंड के कनिष्ठ अभियंता (जेई) निहार रंजन सरकार और कोरापुट के वनपाल निरंजन सतपथी के रूप में की है।

उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक सतर्कता अधिकारियों ने एक आलीशान तीन मंजिला इमारत, मलकानगिरी कस्बे के संभ्रांत इलाकों में स्थित छह भूखंडों सहित आठ मूल्यवान भूखंड और जेई के पास से 2.11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

निहार की नवंबर 2015 में संविदाकर्मी के तौर पर नियुक्ति हुई थी और उसे अगस्त 2022 में नियमित किया गया। पिछले साल दिसंबर में उन्हें मल्कानगिरी खंड में जेई के पद पर तैनात किया गया था।

इसी तरह, वनपाल से जुड़े मामले में की गई छापेमारी के दौरान सतर्कता अधिकारियों ने भुवनेश्वर में दो तीन-मंजिला इमारत, कोरापुट में एक अन्य इमारत, सात मूल्यवान भूखंड, एक किलोग्राम सोना, 8.70 लाख रुपये नकद और एक एसयूवी वाहन का पता लगाया।

सतपथी जनवरी 1988 में कोरापुट वन प्रभाग के तहत वन रक्षक के पद पर नियुक्त हुए और उनका प्रारंभिक मासिक वेतन 625 रुपये था।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में