Jitu Patwari On By Election Congress Candidate : हम 500% यह उपचुनाव जीतने जा रहे हैं…” टिकट फाइनल होते ही जीतू पटवारी का बड़ा दावा, बोले- BJP से हमारा…

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। प्रत्याशी के ऐलान के बाद PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि कांग्रेस '500 प्रतिशत' यह चुनाव जीतेगी और पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

Jitu Patwari On By Election Congress Candidate : हम 500% यह उपचुनाव जीतने जा रहे हैं…” टिकट फाइनल होते ही जीतू पटवारी का बड़ा दावा, बोले- BJP से हमारा…

Jitu Patwari On By Election Congress Candidate / Image Source : FILE

Modified Date: July 12, 2026 / 11:32 am IST
Published Date: July 12, 2026 11:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया
  • जीतू पटवारी ने '500 प्रतिशत जीत' का बड़ा दावा किया।
  • भाजपा की अंदरूनी हलचल पर टिप्पणी से किया इनकार, कहा- हमारा फोकस सिर्फ चुनाव जीतना है।

भोपाल :Jitu Patwari On By Election Congress Candidate : दतिया विधानसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस प्रत्याशी के नाम के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दतिया उप-चुनाव में कांग्रेस की जीत का बड़ा दावा किया है।

 सहमति के बाद ही घनश्याम सिंह पर लगी मुहर

प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि सभी स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक चर्चा और आपसी सहमति के बाद ही घनश्याम सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है। जीतू पटवारी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा करते हुए कहा, “हम 500 प्रतिशत दतिया उप-चुनाव जीतने जा रहे हैं।”

भाजपा से नहीं है कोई लेना देना

उन्होंने आगे बताया कि कल होने वाले कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन दाखिले के दौरान पार्टी के सभी बड़े और वरिष्ठ नेता एकजुट होकर शामिल होंगे और शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वहीं, भाजपा खेमे में चल रही हलचल और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के सवाल पर जीतू पटवारी ने सधा हुआ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर क्या चल रहा है, उससे कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। हमारा पूरा फोकस इस समय केवल और केवल दतिया उप-चुनाव जीतने पर है और कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता इसी लक्ष्य के साथ पूरी मजबूती से मैदान में डटा हुआ है

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.