अरुणाचल प्रदेश में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य ने किया आत्मसमर्पण
अरुणाचल प्रदेश में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य ने किया आत्मसमर्पण
ईटानगर, 12 जुलाई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में प्रतिबंधित एनएससीएन-के (अंगमाई) के एक सक्रिय सदस्य ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
लोंगडिंग के पुलिस अधीक्षक डेकियो गुमजा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्ति की पहचान कामकाह गांव के निवासी पोंगन्गोई वांगनोवहम (37) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि वांगनोवहम ने शनिवार को यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस, 24वीं असम राइफल्स और आसूचना इकाई के अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया।
अधिकारी के अनुसार, वांगनोवहम वर्ष 2005 से प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा हुआ था।
भाषा
प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


