ओडिशा महिला आयोग प्रमुख सामूहिक बलात्कार पीड़िता से मिलने के लिए बंगाल रवाना
ओडिशा महिला आयोग प्रमुख सामूहिक बलात्कार पीड़िता से मिलने के लिए बंगाल रवाना
भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा राज्य महिला आयोग(ओएससीडब्ल्यू) की अध्यक्ष शोवना मोहंती सोमवार को उस मेडिकल छात्रा से मिलने पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुईं जिससे कथित रूप से दुर्गापुर में सामूहिक बलात्कार किया गया था।
सुबह भुवनेश्वर से निकलने से पहले मोहंती ने कहा, ‘मैं पीड़िता से मिलने और उसकी स्वास्थ्य स्थिति जानने के लिए दुर्गापुर जा रही हूं। मैं उसके माता-पिता से मिलूंगी और स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी बात करूंगी।’
उन्होंने कहा, ‘मैं जानकारी लूंगी.. कि क्या उसका उचित उपचार किया जा रहा है और उचित जांच की गई है या नहीं।’
उन्होंने यह भी कहा कि आयोग यह भी पता लगाएगा कि क्या पश्चिम बंगाल पुलिस ने त्वरित न्याय के लिए मामले की तेजी से सुनवाई के लिए कदम उठाए हैं।
ओडिशा लौटने के बाद आयोग राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
ओडिशा राज्य महिला आयोग की वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी बिजयिनी सिंह इस दौरे में मोहंती के साथ है।
ओडिशा के बालासोर जिले की रहने वाली पीड़िता पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। शुक्रवार शाम को कॉलेज परिसर के बाहर कुछ लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


