अधिकारी हो गए हैं ‘बेलगाम’, सीधे रास्ते पर लाने के लिए कांग्रेस ही उनका ‘इलाज’: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री

Ads

अधिकारी हो गए हैं ‘बेलगाम’, रास्ते पर लाने के प्रयास जारी : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री

  •  
  • Publish Date - March 13, 2022 / 12:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

Officials have become belgaum : मेदिनीनगर (झारखंड),  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को कहा कि ‘‘राज्य में नौकरशाही के प्रभुत्व में इतनी वृद्धि हो गई है कि अधिकारी बेलगाम हो गये हैं।’’

यह भी पढ़ें: सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति का हो रहा विरोध, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा

मेदिनीनगर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अफसरशाही को सीधे रास्ते पर लाने के लिए कांग्रेस उनका ‘‘इलाज’’ करने की कोशिश में है और उनके विभाग में लोकहित में कांग्रेस जनों की रचनात्मक सलाह पर काम को उच्च प्राथमिकता देने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें: अधिकारियों पर दबाव डालकर चंदा वसूली करवा रही भाजपा, पूर्व सीएम ने पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप

गुप्ता ने भाषा संबंधी विवाद पर बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘हिन्दी के सवाल पर कोई समझौता नहीं हो सकता जबकि मगही, भोजपुरी और अंगिका हमारी मूल जुबान है जिसके सम्मान से हम कांग्रेसी पीछे नहीं हट सकते।’’

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 19 दिन पहले ही पूरा कर लिया सदस्यता अभियान, पूरा हुआ 10 लाख सदस्य बनाने का टारगेट

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा दौर में सामाजिक सहिष्णुता में भारी कमी आई है। देश में गांधीवाद के मूल मंत्र सत्य एवं अहिंसा के मार्ग को खत्म करने के लिए गोडसेवादी कृत संकल्प हैं और हम उस रास्ते के लिए जान देने को तैयार हैं।’’

यह भी पढ़ें:  ‘The Kashmir Files’ को मिल रही सराहना, सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़