उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया

उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया

उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया
Modified Date: August 19, 2026 / 11:13 am IST
Published Date: August 19, 2026 11:13 am IST

श्रीनगर, 19 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार सुबह शहर का दौरा कर विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि श्रीनगर शहर का यह व्यापक दौरा सार्वजनिक सुविधाओं का आकलन करने और शहरी बुनियादी ढांचे तथा सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे महत्वपूर्ण नागरिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए किया गया।

पोस्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बरबर शाह में प्रस्तावित पुल समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘पुल के बन जाने के बाद यह शहर-ए-खास जाने वाले लोगों के लिए यातायात जाम कम करने, आवाजाही सुगम बनाने और शहरी परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने महाराजगंज स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नयी इमारत का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में