Omar Abdullah Viral Video / Image source : SCREENGRAB
नई दिल्ली : Omar Abdullah Viral Video जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। श्रीनगर में हुए एक उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा किया, जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
दरअसल, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में एक उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जब वह रिबन काटकर उद्घाटन करने के लिए आगे बढ़े, तो उनकी नजर वहां लगे रिबन पर पड़ी। वह रिबन भारतीय तिरंगे के रंगों से बना हुआ था। तिरंगे के समान दिखने वाले उस रिबन पर कैंची चलाने के बजाय, उमर अब्दुल्ला तुरंत रुक गए और उसे काटने से साफ इनकार कर दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री ने तुरंत वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस रिबन को काटा न जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि इसमें तिरंगे के रंग हैं, इसलिए इसका अपमान नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रिबन को कैंची से काटने के बजाय इसे सम्मान के साथ खोलकर और सुरक्षित तरीके से मोड़कर रखा जाए। उनके इस निर्देश के बाद वहां मौजूद लोगों ने रिबन को खोलकर सहेज लिया।उमर अब्दुल्ला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
#WATCH | Srinagar | Jammu & Kashmir CM Omar Abdullah refuses to cut a tricoloured inaugural ribbon to mark the official opening of the two-day Handicrafts & Handloom Exhibition, instead asks the organisers to remove it and keep it safely pic.twitter.com/d2o6kYzKH2
— ANI (@ANI) April 15, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-