अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गहलोत ने महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गहलोत ने महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया
जयपुर, आठ मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बिरला सभागार में आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
गहलोत ने प्रदर्शनी स्थल में लगाई गई दुकानों पर स्वयं सेवी संस्थाओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत भी की। बिरला सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने शिरकत की।
सभागार में कार्यक्रम शुरू होने से पहले गहलोत ने प्रदर्शनी में लगाई गई दुकानों का अवलोकन किया और महिलाओं से बातचीत की।
इस दौरान, जयपुर पुलिस के निर्भया दल ने गहलोत के सामने आत्म रक्षा करने के तरीकों का एक प्रदर्शन भी किया।
भाषा कुंज कुंज बिहारी सिम्मी
सिम्मी

Facebook


