मोदी के जन्मदिन पर झाड़ग्राम के विक्रेता ने ग्राहकों को रोज से ज्यादा झालमुड़ी परोसी

Ads

मोदी के जन्मदिन पर झाड़ग्राम के विक्रेता ने ग्राहकों को रोज से ज्यादा झालमुड़ी परोसी

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 07:10 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 07:10 PM IST

कोलकाता, 17 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाला विक्रम कुमार साहू इस साल अप्रैल में उस समय राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में छा गया था जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अचानक उसकी दुकान पर रुके और झालमुड़ी का लुत्फ उठाया।

विक्रम ने बृहस्पतिवार को मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर ‍उस यादगार पल की यादें ताजा कीं। उसने ‘चव्हाण लाल स्पेशल झालमुरी स्टॉल’ पर मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें लगाईं, सोशल मीडिया पर उस पल के वीडियो साझा किए और ग्राहकों को रोजाना के मुकाबले उसी कीमत पर ज्यादा झालमुड़ी परोसी।

विक्रम ने संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री मेरी दुकान पर आए थे और झालमुड़ी खाई थी। वह पल मेरे लिए कभी न भूलने वाला लम्हा है। मैं उनका जन्मदिन यहीं मनाना चाहता था और उस पल को फिर से याद करना चाहता था।”

उसने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

भाषा पारुल नरेश

नरेश