‘जनता कर्फ्यू’ के दिन DM और SP खुद ही जुलूस निकालकर शंख और घंटा बजाते दिखे, वायरल हुआ ये वीडियो

'जनता कर्फ्यू' के दिन DM और SP खुद ही जुलूस निकालकर शंख और घंटा बजाते दिखे, वायरल हुआ ये वीडियो

‘जनता कर्फ्यू’ के दिन DM और SP खुद ही जुलूस निकालकर शंख और घंटा बजाते दिखे, वायरल हुआ ये वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: March 23, 2020 11:30 am IST

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को दिनभर ‘जनता कर्फ्यू’ का असर पूरे देशभर में दिखा। इस बीच शाम को 5 बजते ही लोग एक ओर जहां घर के बाहर निकलकर ​तालियां और थालियां बजाते डॉक्टर, नर्स, नगर निगम के कर्मचारी, पुलिस को धन्यवाद दिया। वहीं दूसरी ओर डीएम और एसपी ने खुद ही भीड़ इकट्ठा कर शंख और घंटा बजाते हुए नजर आए।

Read More News: कोरोना वायरस: आरबीआई ने अपने कर्म

सोशल मीडिया पर जुलूस की शक्ल में शंक और घंटा बजाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोगों को घर से नहीं निकलने की अपील की है। बता दें कि इस बीमारी को रोकने के लिए बार-बार कहा जा रहा है कि भीड़ इकट्ठा न होने पाए। लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और मध्य प्रदेश के इंदौर में ही पुलिस के आला अधिकारी ने खुद ही जुलूस की शक्ल में शंख और घंटा बजाते दिखे।

Read More News: PM मोदी की लोगों से अपील, कहा- लॉकडाउन के समय जारी किए गए निर्देशों

वहीं जब इसे लेकर सवाल उठे तो पीलीभीत पुलिस की ओर ट्विटर हैंडल पर सफाई दी गई। बताया कि यह ‘DM व SP द्वारा जुलूस नहीं निकाला गया। बल्कि कुछ जनता बाहर आ गई थी, अतः भावनात्मक जुड़ाव के द्वारा वहां से हटाया गया। चूँकि बल प्रयोग व्यावहारिक नहीं था. मात्र एकतरफ़ा खबर से भ्रामक खबर चलायी गयी है’।

Read More News: प्रदेश के 33 जिलों में एहतियातन लॉकडाउन, सोशल


लेखक के बारे में