त्रिपुरा जीत पर रमन ने कहा ये राष्ट्रवादी ताकतों की जीत है.

Ads

त्रिपुरा जीत पर रमन ने कहा ये राष्ट्रवादी ताकतों की जीत है.

  •  
  • Publish Date - March 3, 2018 / 07:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

 त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी को अभूतपूर्व जीत मिली है जिसे लेकर अमित शाह ,मोदी से लेकर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भी फुले नहीं समा रहे हैं आज सुबह ट्विटर के माध्यम से रमन सिंह  ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है.

 

 

 

इस ट्वीट पर  रमन सिंह ने बधाई देते हुए लिखा है कि  ये सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं है बल्कि मरणासन्न और अराजकतावादी वाम विचारधारा पर बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी ताकतों की जीत है.

 

 

गौरतलब करने वाली बात ये है कि  त्रिपुरा में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है . यहां वोे दो-तिहाई बहुमत से जीत का सेहरा पहनी है  त्रिपुरा पहला राज्य है जहां बीजेपी ने वामदल को सीधी टक्कर दी है  इससे पहले जिन राज्यों में लेफ्ट रही है वहां बीजेपी उनसे कभी नहीं जीत पाई थी. लिहाज़ा बीजेपी इसे बड़ी जीत मान रही है.

वेब टीम IBC24