School Closed News : इन 5 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, भारी बारिश की चेतावनी के बाद लिया गया बड़ा फैसला

Ads

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड-ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन ने 7 अगस्त को कई जिलों में स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी और ट्यूशन सेंटर बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि निर्धारित परीक्षाएं और इंटरव्यू तय समय पर ही होंगे।

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 08:36 PM IST

School Closed News / Image Source : file

HIGHLIGHTS
  • केरल में भारी बारिश के कारण प्रशासन अलर्ट मोड पर।
  • कई स्कूल राहत शिविर के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे हैं
  • विद्यार्थियों और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील।

तिरुवनंतपुरम School Closed News देश में अलग-अलग राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव और जगह-जगह राहत शिविर चलने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 7 अगस्त को कई जिलों में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला स्तर पर यह कदम उठाया गया है।

इन ज़िलों में मिली छुट्टी

बारिश के गंभीर हालात को देखते हुए पठानमथिट्टा, अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में आंगनवाड़ी से लेकर प्रोफेशनल कॉलेजों और ट्यूशन सेंटरों तक में पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है। वायनाड में भी कोचिंग और विशेष कक्षाओं सहित शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि आवासीय संस्थानों को इससे छूट मिली है। School Closed Breaking News वहीं त्रिशूर जिले में विशेष रूप से उन स्कूलों में छुट्टी दी गई है जिनका उपयोग राहत शिविरों के रूप में किया जा रहा है। सभी जिला प्रशासन ने साफ किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, लेकिन पहले से तय की गई सार्वजनिक और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं या साक्षात्कार अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित किए जाएंगे।

जिलेवार छुट्टियों का विवरण:

  • पठानमथिट्टा: जिला कलेक्टर ए. निजामुद्दीन ने रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए आंगनवाड़ी, ट्यूशन सेंटर और प्रोफेशनल कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है।
  • अलप्पुझा: जलभराव और राहत शिविरों के संचालन के कारण कलेक्टर शाजी वी. नायर ने सभी शिक्षण संस्थानों और ट्यूशन सेंटरों में 7 अगस्त की छुट्टी घोषित की है।
  • वायनाड: ऑरेंज अलर्ट के चलते कलेक्टर डी.आर. मेघाश्री ने कोचिंग संस्थानों, ट्यूशन सेंटरों और स्पेशल क्लास के लिए छुट्टी दी है। हालांकि, आवासीय संस्थानों को इसमें छूट दी गई है।
  • कोट्टायम: जिला कलेक्टर चेतन कुमार मीणा ने रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच आंगनवाड़ी से लेकर प्रोफेशनल कॉलेजों तक में अवकाश घोषित किया है।
  • त्रिशूर: कलेक्टर शिखा सुरेन्द्रन ने केवल उन शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी के आदेश दिए हैं जहाँ राहत शिविर (Relief Camps) चलाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें