एमसीडी सफाई कर्मचारी की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

एमसीडी सफाई कर्मचारी की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

एमसीडी सफाई कर्मचारी की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: August 17, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: August 17, 2026 4:42 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में 27 वर्षीय एमसीडी सफाई कर्मचारी की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हालांकि पुलिस ने अब तक गिरफ्तार आरोपी की पहचान नहीं बताई है।

दिल्ली नगर निगम (एसीडी) के कर्मी अनिल रविवार को इलाके में ड्यूटी पर थे, तभी उसकी कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद अब तक पता नहीं चल पाया है। वारदात के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना का एक कथित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसमें दिख रहा है कि पीले रंग की टी-शर्ट पहना एक व्यक्ति अनिल के पास आया और उसके साथ बहस के बाद कथित रूप से उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में