प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ओडिशा में एक करोड़ दीये जलाए गए: मुख्यमंत्री कार्यालय

Ads

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ओडिशा में एक करोड़ दीये जलाए गए: मुख्यमंत्री कार्यालय

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 10:40 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 10:40 PM IST

भुवनेश्वर, 17 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार शाम ओडिशा में करीब एक करोड़ दीये जलाए गए। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कई अन्य लोगों ने यहां मुक्तेश्वर मंदिर में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य के सभी 30 जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

माझी, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा और मंत्री सुरेश पुजारी सहित कई लोगों ने मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि इस अवसर पर करीब एक करोड़ दीये जलाए गए और राज्यव्यापी पहल में हर परिवार ने घर पर एक दीया जलाकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सीएमओ ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और सुभद्रा योजना के लाभार्थियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत माझी ने भगवान मुक्तेश्वर के समक्ष ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया और मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन तथा निरंतर सफलता की कामना की।

माझी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘यह दीया प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की निरंतर, अद्वितीय और निस्वार्थ सार्वजनिक सेवा तथा राष्ट्र निर्माण की उनकी ऐतिहासिक यात्रा के प्रति हमारे स्नेह और सम्मान का प्रतीक है।’

भाषा

शुभम माधव

माधव