हिमाचल के ऊना में बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 25 लोग घायल

हिमाचल के ऊना में बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 25 लोग घायल

हिमाचल के ऊना में बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 25 लोग घायल
Modified Date: March 18, 2026 / 04:27 pm IST
Published Date: March 18, 2026 4:27 pm IST

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 18 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश में ऊना के बंगाणा इलाके में एक सड़क पर बस पलट जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे हुआ। जालंधर (पंजाब) के श्रद्धालुओं का एक जत्था अम्ब स्थित पीरनिगाह में मत्था टेकने के बाद बस से शाहतलाई जा रहा था।

पंजाब में फगवाड़ा के रहने वाले एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कुल 25 श्रद्धालुओं को कई प्रकार की चोटें आई हैं। हादसे में एक श्रद्धालु का पैर टूट गया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अजय ठाकुर ने बताया कि घायलों को थानाकलां के एक अस्पताल और ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में