दिल्ली के ताहिरपुर में मरम्मत के दौरान मकान गिरा, एक की मौत, दो घायल

Ads

दिल्ली के ताहिरपुर में मरम्मत के दौरान मकान गिरा, एक की मौत, दो घायल

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 06:41 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 06:41 PM IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर इलाके में मंगलवार को मरम्मत कार्य के दौरान एक मकान ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न 3:52 बजे राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने ताहिरपुर की गली नंबर दो में हुई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां और एक आपातकालीन प्रतिक्रिया दल को तुरंत मौके पर भेजा गया।

अधिकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकाला और उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मलबे में किसी और के दबे होने की आशंका के मद्देनजर खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मकान ढहने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हादसे के समय मकान में मरम्मत का काम चल रहा था।

भाषा सुमित नरेश

नरेश