झारखंड में दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत

Ads

झारखंड में दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत

  •  
  • Publish Date - September 19, 2025 / 06:06 PM IST,
    Updated On - September 19, 2025 / 06:06 PM IST

हजारीबाग, 19 सितंबर (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात बरकट्ठा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोनरहरा खुर्द गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर हुई। टक्कर के बाद और दोनों वाहनों में आग लग गई।

बरही उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने बताया, ‘टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए। एक चालक की जलने से मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक बाहर निकल गया।’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश