NEET UG Result 2026 Out : 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET UG 2026 Result OUT, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, इन दो राज्यों ने मारी बाजी

Ads

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से रिकॉर्ड 11.21 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं। पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने देशभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है।

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 10:58 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 11:06 PM IST

NEET UG Result 2026 Out / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • NEET UG 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया।
  • करीब 20 लाख अभ्यर्थियों में से 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए।
  • पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किए।

नई दिल्ली : NEET UG Result 2026 Out :  देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘NEET UG 2026’ का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। 21 जून को आयोजित हुई इस परीक्षा में देश और विदेश से करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से इस बार रिकॉर्ड 11.21 लाख उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है।

5,440 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा

यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों को मिलाकर कुल 5,440 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार के नतीजों में खास बात यह रही कि पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में टॉप किया है।

पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप

लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए जारी किए गए इन परीक्षा परिणामों के बाद अब सफल उम्मीदवार देश भर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। Neet News पंजाब और हरियाणा के छात्रों द्वारा टॉप किए जाने के बाद इन राज्यों में खुशी का माहौल है और टॉपर्स को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-