असम में गैंडे के हमले में एक वन रक्षक की मौत, दूसरा घायल

असम में गैंडे के हमले में एक वन रक्षक की मौत, दूसरा घायल

असम में गैंडे के हमले में एक वन रक्षक की मौत, दूसरा घायल
Modified Date: February 15, 2026 / 07:14 pm IST
Published Date: February 15, 2026 7:14 pm IST

जोरहाट, 15 फरवरी (भाषा) असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रविवार को गैंडे के हमले में एक वन रक्षक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना कोहोरा रेंज में सुबह की गश्त के दौरान घटी।

अधिकारी ने बताया, ‘जब वन रक्षक बरदलानी शिविर के पास नियमित गश्त पर थे, तभी गैंडे ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।’

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सहाबुद्दीन (54) के रूप में और घायल की पहचान रामेन बोरा के रूप में हुई है।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में