सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में एक की मौत, दूसरा घायल

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में एक की मौत, दूसरा घायल

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में एक की मौत, दूसरा घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 7, 2021 12:01 pm IST

नोएडा (उप्र), सात जुलाई (भाषा) थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस- वे पर बुधवार तड़के डिवाइडर से टकराकर मोटरसाइकिल के पुल से नीचे गिर जाने से उसपर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि विनोद पांडे तथा गुरविंदर मिश्रा आज सुबह को मोटरसाइकिल से यमुना एक्सप्रेस- वे पर नोएडा की तरफ जा रहे थे, उसी बीच जीरो पॉइंट पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई पुल से नीचे गिर गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में विनोद पांडे की मौत हो गई, जबकि गुरविंदर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में