नोएडा में सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई कार, एक की मौत

Ads

नोएडा में सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई कार, एक की मौत

  •  
  • Publish Date - October 20, 2022 / 05:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नोएडा, 20 अक्टूबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से कार के टकराने पर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सूरजपुर क्षेत्र की 130 मीटर सड़क पर यह हादसा हुआ। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि खोदना खुर्द गांव के मोड़ के पास सुमित पुत्र सतीश पाल (25 वर्ष) बृहस्पतिवार सुबह अपनी क्रेटा कार से जा रहे थे, लेकिन उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से पीछे से टकरा गई।

सिंह ने बताया कि इस घटना में थाना दादरी के गंगा विहार निवासी सुमित की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।

भाषा सं. संतोष

संतोष