पलामू में वाहन की टक्कर से एक की मौत

पलामू में वाहन की टक्कर से एक की मौत

पलामू में वाहन की टक्कर से एक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: December 22, 2020 7:42 pm IST

मेदिनीनगर, 22 दिसम्बर (भाषा) पलामू जिले के हरिहरगंज थानान्तर्गत कौआखोह के नजदीक मंगलवार देर शाम भारी वाहन की टक्कर लगने से तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-98 पर मेदिनीनगर से सत्तर किलोमीटर दूर हुई।

पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर लगने से दोनों गिर पड़े, जिसमें एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक है ।

पुलिस इस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

भाषा सं. इन्दु वैभव

वैभव


लेखक के बारे में