कोडरमा, 19 अप्रैल (भाषा) झारखंड के कोडरमा जिले में रविवार को जंगली हाथियों द्वारा कथित तौर पर कुचले जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सतगवां थाना क्षेत्र के कटैया गांव में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “रोहित यादव (35) अपने खेत से जंगली हाथियों के झुंड को भगाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा, जिससे हाथियों द्वारा कुचले जाने से उसकी मौत हो गई।’’
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा के सदर अस्पताल ले जाया गया है।
भाषा तान्या देवेंद्र
देवेंद्र