ग्रेटर नोएडा में कार पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत, दो अन्य घायल

ग्रेटर नोएडा में कार पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत, दो अन्य घायल

ग्रेटर नोएडा में कार पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत, दो अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: November 21, 2022 9:37 pm IST

नोएडा, 21 नवंबर (भाषा) ग्रेटर नोएडा में एक कार के पेड़ से टकरा जाने से 25 वर्ष के एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसके दो मित्र घयल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान रावडी भाटी के तौर पर की गई है जो सोशल मीडिया का एक जानामाना नाम था।

उन्होंने बताया, ‘‘भाटी और उनके दोस्तों की कार रविवार देर रात ग्रेटर नोएडा के चुहड़पुर अंडरपास के पास एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में रावडी भाटी की मौत हो गई, जबकि उनके दो दोस्त आतिश और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। रावडी भाटी के सोशल मीडिया पर करीब काफी संख्या में फालोवर और प्रशंसक हैं।’’

उन्होंने बताया कि मृतक के शव को थाना बीटा-2 पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं अमित

अमित


लेखक के बारे में