इंफाल हवाई अड्डे के समीप विस्फोट के सिलसिले में एक उग्रवादी गिरफ्तार : पुलिस

इंफाल हवाई अड्डे के समीप विस्फोट के सिलसिले में एक उग्रवादी गिरफ्तार : पुलिस

इंफाल हवाई अड्डे के समीप विस्फोट के सिलसिले में एक उग्रवादी गिरफ्तार : पुलिस
Modified Date: May 7, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: May 7, 2026 3:45 pm IST

इंफाल, सात मई (भाषा) मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को राजधानी इंफाल के हवाईअड्डे के पास कुछ दिन पहले हुए विस्फोट के सिलसिले में इंफाल पूर्व जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लैशराम इबोमचा मेइती (47) को बुधवार को इंफाल पूर्व जिले के वांगखेई स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अदालत ने उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

प्रतिबंधित कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) ने तीन मई को हुए उस विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी, जो इंफाल हवाईअड्डे से महज एक किलोमीटर दूर हुआ था।

सुरक्षा बलों ने इसी संगठन की 51 वर्षीय महिला सदस्य को भी बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के सगोलबंद स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई विस्फोट की घटना से संबंधित नहीं है।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चूड़ाचांदपुर जिले के एम. सोंगगेल गांव से यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के स्वयंभू लेफ्टिनेंट को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में