फैशन शो के दौरान हादसे में एक मॉडल की मौत, एक अन्य घायल

फैशन शो के दौरान हादसे में एक मॉडल की मौत, एक अन्य घायल

फैशन शो के दौरान हादसे में एक मॉडल की मौत, एक अन्य घायल
Modified Date: June 11, 2023 / 10:02 pm IST
Published Date: June 11, 2023 10:02 pm IST

नोएडा (उप्र), 11 जून (भाषा) नोएडा में सेक्टर -20 थानाक्षेत्र के सेक्टर 16- ए में रविवार को ‘ऑल इंडिया रनवे ’ नामक एक फैशन शो दौरान ‘लाइटिंग की ट्रस्ट’ (लोहे की जाली नुमा खंभा) गिर जाने से एक मॉडल की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब डेढ बजे सेक्टर 16-ए स्थित फिल्म सिटी के लक्ष्मी स्टूडियो में फैशन शो के दौरान लाइटिंग के लिए लगाई गया लोहे का खंभा गिर गया, जिससे वंशिका चोपड़ा (24) तथा बॉर्बी राज आगरा घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि उन दोनों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने वंशिका चोपड़ा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बॉबी राज का उपचार चल रहा है। बॉबी राज की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने फैशन शो के आयोजक और लाइटिंग ट्रस्ट लगाने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।भाषा सं राजकुमार


लेखक के बारे में