लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत, संक्रमण के 48 नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत, संक्रमण के 48 नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत, संक्रमण के 48 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: October 21, 2020 1:49 pm IST

लेह, 21 अक्टूबर (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई।

इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,695 पर पहुंच गई।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से अब तक लेह में 29 और कारगिल जिले में 38 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि संघ शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है।

अभी लेह में 690 और कारगिल में 151 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक लद्दाख में कोविड-19 के 4,787 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में