प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ घृणा संदेश पोस्ट करने के सिलसिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ घृणा संदेश पोस्ट करने के सिलसिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 4, 2020 / 08:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

भुवनेश्वर, चार सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से घृणा संदेश पोस्ट करने के सिलसिले में ओडिशा के कटक जिले से 42 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश के कुसुंबी गांव के निवासी आरोपी को बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: ST-SC वर्ग से कोई एक बनेगा महामंत्री, चावल घोटाले के दोषियों पर होग…

पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (राजद्रोह) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कटक (सदर) के पुलिस अधीक्षक जुगल किशोर बनोठ ने कहा, ”उत्तर प्रदेश पुलिस ने यहां की स्थानीय पुलिस से मदद मांगी थी। हमारे पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने में आवश्यक सहयोग दिया। ”

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा पूरे दमखम से लड़ेगी बीजेपी उपचुनाव, महे…

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सिंहबली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। यूपी पुलिस ओडिशा के सालीपुर में छोटा-मोटा कारोबार करने वाले इस आरोपी की ट्रांजिट रिमांड लेने की योजना बना रही है।