झोले में रखा विस्फोटक फटने से एक व्यक्ति की मृत्यु
झोले में रखा विस्फोटक फटने से एक व्यक्ति की मृत्यु
प्रयागराज, 27 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के करेली थाना अंतर्गत रविवार को एक विस्फोटक में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब संजय अपने चचेरे भाई अर्जुन के साथ साइकिल से कुछ सामान खरीदने बाजार जा रहा था और साइकिल की हैंडिल में एक झोला टंगा था जिसमें कुछ संदिग्ध विस्फोटक था।
उन्होंने बताया कि अचानक झोला नीचे गिरने से उसमें विस्फोट गया और इसकी जद में आने से अर्जुन (21) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि संजय को मामूली चोट आयी है । उन्होंने बताया कि अर्जुन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि मामूली रूप से चोटिल संजय से गहन पूछताछ की जा रही है कि वह विस्फोटक पदार्थ क्या था और कहां से आया था। कुमार ने बताया कि फिलहाल जितनी भी पूछताछ हुई है, उसमें इस घटना का संबंध किसी भी मतदान केंद्र या चुनाव से संबंधित नहीं पाया गया है।
भाषा राजेंद्र राजेंद्र रंजन
रंजन

Facebook


