नोएडा में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत
नोएडा में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत
नोएडा (उप्र), 17 मार्च (भाषा) नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पटना का रहने वाला गुड्डू यादव (21) बुधवार को थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर के पास ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दादरी रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
भाषा सं
शोभना
शोभना

Facebook


