OP Rajbhar Bus Travel: सरकारी बस में मंत्री ओपी राजभर का सफर.. मुसाफिर बहनों से पूछा, ‘कंडक्टर ने टिकट तो नहीं लिया?’.. देखें वीडियो

OP Rajbhar Bus Travel: सरकारी बस में मंत्री ओपी राजभर का सफर.. मुसाफिर बहनों से पूछा, 'कंडक्टर ने टिकट तो नहीं लिया?'.. देखें वीडियो

OP Rajbhar Bus Travel: सरकारी बस में मंत्री ओपी राजभर का सफर.. मुसाफिर बहनों से पूछा, ‘कंडक्टर ने टिकट तो नहीं लिया?’.. देखें वीडियो

(OP Rajbhar Bus Travel/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: August 28, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: August 28, 2026 8:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बस में सवार हुए ओम प्रकाश राजभर।
  • अंबेडकरनगर से अतरौलिया तक किया सफर।
  • महिला यात्रियों से लिया सीधा फीडबैक।

नई दिल्ली: OP Rajbhar Bus Travel: उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के मौके पर पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar Bus Travel) अलग अंदाज में नजर आए। महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त बस यात्रा योजना की जमीनी स्थिति जानने के लिए राजभर खुद बस में सवार हुए। उन्होंने अंबेडकरनगर से अतरौलिया तक बस से सफर किया और महिला यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं का जायजा लिया।

बस में यात्रा के दौरान राजभर (OP Rajbhar Bus Travel) ने महिलाओं से पूछा कि मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लेने में उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। उन्होंने बसों में उपलब्ध व्यवस्थाओं और यात्रा के दौरान होने वाली दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली।

रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर जाने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में सरकार की मुफ्त बस सेवा महिलाओं के लिए राहत देने वाली पहल के तौर पर देखी जा रही है। राजभर ने इस दौरान टिकट भी खरीदा और कुछ दूरी तक खड़े होकर सफर किया।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का ऐलान किया था। सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की भी घोषणा की है। राजभर का बस में सफर (OP Rajbhar Bus Travel) इसी व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश का हिस्सा था।

 

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।