ऑपरेशन ब्लू स्टार की 34वीं बरसी, स्वर्ण मंदिर में गूंजे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

Ads

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 34वीं बरसी, स्वर्ण मंदिर में गूंजे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

  •  
  • Publish Date - June 6, 2018 / 07:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 34 बरसी के दौरान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने एक बार फिर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इससे पहले स्वर्ण मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा रखी गई है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों और पंजाब पुलिस की कई कंपनियों को शहर भर में तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें- माछिल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे है तीन आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

गौरतलब है कि आज ही के दिन साल 1984 को पंजाब में आतंरिक आतंकवाद को बढ़ावा देने और खालिस्तान की मांग करने वाले हथियारबंद आतंकियों को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से खदेड़ने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया था।

ये भी पढ़ें- दो महिलाओं और उसके दोस्तों की डंडे से धुनाई, जानिए क्या है माजरा

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मंगलवार को खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गये हैं.

ऑपरेशन ब्लू स्टार के 33 साल पूरे होने से पहले अमृतसर समेत पंजाब के कई भागों में सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गयी है. सीआरपीएफ, आईटीबीपी और आरएएफ सहित अर्धसैनिक बलों की करीब 15 कंपनियां राज्य के कई हिस्सों में तैनात की गयी हैं।

ये भी पढ़ें- ओला कैब के ड्राइवर की शर्मनाक हरकत, युवती के कपड़े उतरवाकर खींची फोटो

दअरसल, कई कट्टरपंथी संगठनों ने स्वर्ण मंदिर में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए की गयी सैन्य कार्रवाई की बरसी मनाने की घोषणा की थी।

 

 

वेब डेस्क, IBC24