विपक्षी दलों ने प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया
विपक्षी दलों ने प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन और सरकार के विरोध में संसद परिसर में प्रदर्शन किया तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
संसद के मकर द्वार के निकट आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।
उन्होंने ‘वी वांट जस्टिस’ (हमें न्याय चाहिए) के नारे लगाए।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा, ‘‘विपक्ष की मांग बहुत स्पष्ट है। हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहते हैं।’’
उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जवाबदेही की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने एक व्यक्ति को उच्च शिक्षा सचिव बनाया है जिस पर घोटाले का आरोप है।
भाषा हक हक वैभव
वैभव

Facebook


