अगला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए राहुल को नेता के तौर पर पेश करे विपक्ष : चेन्नीथला

अगला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए राहुल को नेता के तौर पर पेश करे विपक्ष : चेन्नीथला

अगला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए राहुल को नेता के तौर पर पेश करे विपक्ष : चेन्नीथला
Modified Date: August 20, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: August 20, 2026 6:49 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) केरल के गृह मंत्री रमेश चन्नीथला ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन 2029 का लोकसभा चुनाव तभी जीत सकता है जब वह राहुल गांधी को अपना नेता घोषित कर चुनाव लड़े।

उन्होंने यहां ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में यह भी कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक दूरदर्शी नेता हैं और उनमें देश को नई दिशा देने की क्षमता है।

चेन्नीथला ने कहा, ‘‘विपक्ष को 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को अपना नेता पेश करते हुए अभियान शुरू करना चाहिए। तभी हम जीत सकते हैं। वह एक ऐसे नेता हैं जिनके पास दृष्टिकोण है और जो भारत के लोगों से गहराई से जुड़े हैं। ’’

उन्होंने करीब चार साल पहले कन्याकुमारी से श्रीनगर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उदाहरण देते हुए कहा कि इस यात्रा ने देश के करोड़ों लोगों में उत्साह पैदा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए निश्चित तौर पर उनका नेतृत्व देश को एक नई दिशा देगा।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘केंद्र सरकार बहुत अलोकप्रिय है। देश के युवा अलग-अलग तरीकों से केंद्र सरकार के प्रति अपना असंतोष व्यक्त कर रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में युवाओं का परीक्षा प्रणाली से भरोसा उठ गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में भाजपा केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की जगह मुख्य विपक्षी दल बन सकती है, चेन्नीथला ने इस संभावना को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘केरल एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है और केरल की जनता भाजपा को कभी स्वीकार नहीं करेगी।’’

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर केरल के गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस 1937 में पारित अपने प्रस्ताव के अनुरूप दो अंतरे ही गाएगी।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में