भाजपा ने कहा कृषि अध्यादेशों पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, मौजूदा मंडी प्रणाली और एमएसपी प्रणाली पर नहीं पड़ेगा असर

भाजपा ने कहा कृषि अध्यादेशों पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, मौजूदा मंडी प्रणाली और एमएसपी प्रणाली पर नहीं पड़ेगा असर

भाजपा ने कहा कृषि अध्यादेशों पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, मौजूदा मंडी प्रणाली और एमएसपी प्रणाली पर नहीं पड़ेगा असर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: September 13, 2020 2:26 pm IST

चंडीगढ़, 13 सितंबर (भाषा) हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा ने रविवार को विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह अपने राजनीतिक हित को लेकर केंद्र के कृषि से जुड़े अध्यादेशों पर भ्रम फैला रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व कृषिमंत्री धनखड़ ने कहा, ‘‘ अपने राजनीतिक हित साधने के लिए विपक्षी नेता भ्रम का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इन अध्यादेशों का असर न तो मौजूदा मंडी प्रणाली पर पड़ेगा और न ही इससे एमएसपी की प्रणाली प्रभावित होगी।’’

read more:नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, नाम छिपाकर सोशल मीडिया से की थी, वीडियो बनाकर ब्लैकमे…

मुख्य विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे किसानों को इस मुद्दे पर भ्रमित करना बंद करें। हाल ही में इन अध्यादेशों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और अन्य किसान संगठनों द्वारा कुरुक्षेत्र के पिपली में किए प्रदर्शन के बाद धनखड़ ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसमें भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह, ब्रिजेंद्र सिंह और नायब सिंह शामिल हैं। समिति किसानों से बातचीत करेगी।

read more: किसानों की कर्ज माफी को लेकर कमलनाथ ने दी चौहान और सिंधिया को ‘खुली…

उन्होंने किसानों से कहा कि किसान अपनी राय दें और अध्यादेश उनके सुझावों को शामिल करने के बाद ही कानून बनेगा। राज्य के कृषिमंत्री जेपी दलाल ने भी रविवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि किसान नहीं भूले हैं कि कैसे कांग्रेस के शासन में उनकी जमीन कौड़ियों के भाव ली गई।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com