केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन

केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन

केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: May 21, 2017 6:51 am IST

 

केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर आज नई दिल्ली में एक दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला में देशभर के बीजेपी के मीडिया विंग से जुड़े पदाधिकारी पहुंचेंगे…मीडिया कार्यशाला का उद्घाटन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर कई केंद्रीय नेता भी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे । आपको बता दें कि केंद्र सरकार को 156 सप्ताह हो चुके हैं और अब तक करीब 156 योजनाएं लागू भी हुई हैं।

बीजेपी के केंद्र में सत्ता हासिल कराने में सोशल मीडिया का काफी बड़ा योगदान  है..साथ ही पार्टी चाहती है कि मिशन 2019 से पहले हर राज्य में पार्टी को प्रेजेंट करने वाले प्रवक्ता न सिर्फ सरकार की योजनाएं गिनवाएं बल्कि विरोधियों को सरकार पर प्रहार करने का कोई भी मौका न दें।


लेखक के बारे में