प्रदर्शनकारी किसानों का बड़ा बयान, कहा- हमारे NRI रिश्तेदारों ने दिया है आर्थिक सहित हर संभव मदद का आश्वासन

प्रदर्शनकारी किसानों का बड़ा बयान, कहा- हमारे NRI रिश्तेदारों ने दिया है आर्थिक सहित हर संभव मदद का आश्वासन

प्रदर्शनकारी किसानों का बड़ा बयान, कहा- हमारे NRI रिश्तेदारों ने दिया है आर्थिक सहित हर संभव मदद का आश्वासन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: December 6, 2020 5:00 pm IST

नयी दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दावा किया कि वे अपने आंदोलन को जारी रखने के लिए खुद ही सक्षम हैं। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि विरोध को जारी रखने के लिए उनके अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) रिश्तेदारों ने भी मदद का भरोसा दिया है। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आए प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और अपनी मांगों को मनवाने के लिए ठंड में भी रातें सड़कों पर गुजार रहे हैं।

Read More: अनोखी शादी: शादी का जोड़ा छोड़ दूल्हा-दुल्हन ने PPE किट पहनकर लिए सात फेरे, जानिए वजह

किसान फल, सब्जियों और अन्य आवश्यक घरेलू सामानों को लेकर विरोध स्थल पर पहुंचे हुए हैं। कुछ स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं के अलावा सिंघु बॉर्डर के पास स्थित गुरुद्वारे के सदस्य प्रदर्शनकारियों को राशन संबंधी वस्तुओं की पेशकश कर रहे हैं। पंजाब की किसान संघर्ष समिति से जुड़े नौनिहाल सिंह ने कहा, ” मेरे परिवार के एक सदस्य कनाडा में रहते हैं और उन्होंने मुझे कोष समेत अन्य किसी भी तरह की हरसंभव सहायता के लिए अपना समर्थन जताने के वास्ते फोन किया। तरनतारन स्थित हमारे गांव के कई लोगों के एनआरआई रिश्तेदार हैं जिन्होंने अपना समर्थन जताया है।” उन्होंने कहा ‘‘पंजाब के किसान भारत में खेती करते हैं लेकिन हमारे परिवार के सदस्य पूरे विश्व में फैले हुए हैं।”

Read More: रिश्वतखोरी में गिरफ्तार भाजपा पार्षद ने कहा- अब हमारे आय का स्त्रोत वेतन नहीं…अब ऐसे ही होगा

अपनी एसयूवी कार में बैठकर मोबाइल फोन चार्ज कर रहे त्रिलोचन सिंह सफरी (54) ने कहा, ” पंजाब ने किसान के तौर पर या स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर हमेशा भारत के लिए संघर्ष किया। भगत सिंह ने आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी और पंजाब का युवा देशभर के सशस्त्र बलों में शामिल है। कुछ लोग हमें आतंकवादी की तरह पेश कर रहे हैं। क्या इसके लिए ही हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किए थे?” उन्होंने कहा कि पंजाब से आए बहुत से प्रदर्शनकारी किसान समृद्ध हैं लेकिन वे अन्य किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यहां आए हैं।

Read More: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! पीएम मोदी की आतंकियों से तुलना करने वाली दिग्गज नेत्री कल थामेंगी भाजपा का दामन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"