Satyavati Mishra passes away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल की पत्नी का निधन, इलाज के दौरान अस्पताल में ली अंतिम सांस, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

Satyavati Mishra passes away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल की पत्नी का निधन, इलाज के दौरान अस्पताल में ली अंतिम सांस, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

Satyavati Mishra passes away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल की पत्नी का निधन, इलाज के दौरान अस्पताल में ली अंतिम सांस, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

Satyavati Mishra passes away | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 13, 2026 / 01:42 pm IST
Published Date: September 13, 2026 1:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन
  • 78 वर्ष की आयु में निधन
  • नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली

नोएडा: Satyavati Mishra passes away भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता तथा हिमाचल एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का शनिवार देर रात को नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन (Satyavati Mishra Death News) हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। कलराज मिश्रा के पारिवारिक मित्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित त्यागी ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद सत्यवती मिश्रा को हाल ही में नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता ने दी श्रद्धांजलि

Satyavati Mishra passes away उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी उनका हालचाल जानने के लिए शनिवार को अस्पताल पहुंचे थे। त्यागी ने बताया कि सत्यवती मिश्रा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए नोएडा के सेक्टर-51 स्थित उनके निजी आवास पर रखा गया है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार आज दोपहर नोएडा के सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास पर किया जाएगा।

सत्यवती मिश्रा के निधन पर भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है। लोगों ने पंडित कलराज मिश्रा और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। सत्यवती मिश्रा के निधन पर सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्टकर कहा कि पूर्व राज्यपाल एवं मेरे अग्रज, श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी भाभी सत्यवती जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भाभीजी का स्नेह एवं उनका मृदु व्यवहार मैं कभी भूल नहीं सकता। उनके प्रति मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं कलराज जी एवं पूरे परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।