केरलम सरकार ने शबरिमला तीर्थयात्रा की तैयारियों के लिए 551 करोड़ रुपये आवंटित किए
केरलम सरकार ने शबरिमला तीर्थयात्रा की तैयारियों के लिए 551 करोड़ रुपये आवंटित किए
तिरुवनंतपुरम, 13 सितंबर (भाषा) केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने रविवार को कहा कि सरकार ने शबरिमला तीर्थयात्रा से जुड़ी तैयारियों के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 551.5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में सतीशन ने कहा कि पिछली सरकार ने शबरिमला तीर्थयात्रा की तैयारियों के लिए वर्ष 2025-26 में 377.80 करोड़ रुपये और 2024-25 में 326.97 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।
उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए हुई बैठक के बाद राज्य के लोक निर्माण मंत्री पी. के. बशीर द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आधार पर 551.5 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई।
सतीशन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि आगामी मंडलकाल-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा सत्र के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा सुचारु बनाने के लिए सरकार और त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) मिलकर काम करेंगे।
इस वर्ष मंडलकाल-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा नवंबर के मध्य में शुरू होगी और अगले वर्ष जनवरी के तीसरे सप्ताह में समाप्त होगी।
भाषा
सिम्मी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


