Saharanpur Viral Video: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, तभी हो गया ये कांड, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे
Saharanpur Viral Video: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, तभी हो गया ये कांड, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे
Saharanpur Viral Video | Photo Credit: IBC24
- युवक उल्टा लटकाया
- रस्सियों से बांधकर परिजनों ने पिटाई की
- सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया
सहारनपुर: Saharanpur Viral Video उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में विवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को परिजनों द्वारा पकड़कर रस्सियों से बांधने और उल्टा लटकाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। (Saharanpur crime news) घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद अब जांच शुरू कर दी है।
बांधकर उल्टा लटका दिया
Saharanpur Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला मिर्जापुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर पोल निवासी एक युवक रात करीब 11:30 बजे पास के गांव में रहने वाली एक विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंचा था। जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को हुई। उसने युवक को पकड़ लिया। युवक को रस्सियों से बांधकर उल्टा लटका दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे रस्सियों के सहारे लकड़ी की बल्ली से बांध दिया गया।
युवक के खिलाफ केस दर्ज
देखते ही देखते इलाके में भीड़ जमा हो गई और इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सुबह मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, उस समय दोनों पक्षों के बीच थाने के बाहर ही समझौता हो गया था और किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी थी।
काफी समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी जानकारी महिला के परिजनों को भी थी। युवक के घर पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक को रस्सियों से बांधकर उल्टा लटका दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे रस्सियों के सहारे लकड़ी की बल्ली से बांध दिया गया।
सहारनपुर में शादीशुदा युवक को प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया। युवक को उलटा लटकाकर पीटा गया। साथ ही उसे 12 घंटे तक खंभे से बांधकर भी रखा गया। #saharanpur #crime pic.twitter.com/bLL3sq4DL9
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) September 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: आतंकवाद पर ‘एकमत’ BRICS! ‘दिल्ली घोषणा पत्र पास…’ भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, क्या ब्रिक्स के साझा बयान से बढ़ने वाली है पाकिस्तान की मुश्किलें?
- CM Yogi Adityanath Vision: गोशालाओं को अब संरक्षण के साथ बनाया जाएगा आत्मनिर्भरता का मॉडल.. बैठक में 25 सूत्रीय एजेंडे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया
- UP Government Water Management: योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक.. हर फसल और पानी का बनेगा रिकॉर्ड

Facebook


