केरल के निवर्तमान मुख्यमंत्री विजयन ने राज्यपाल से मुलाकात की

केरल के निवर्तमान मुख्यमंत्री विजयन ने राज्यपाल से मुलाकात की

केरल के निवर्तमान मुख्यमंत्री विजयन ने राज्यपाल से मुलाकात की
Modified Date: May 13, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: May 13, 2026 8:09 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 13 मई (भाषा) केरल के निवर्तमान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की।

लोक भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, विजयन ने राज्यपाल से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त किया।

बयान में कहा गया है कि आर्लेकर ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता तथा उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।

विजयन ने विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद चार मई को राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया था।

बयान में कहा गया है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में निर्णायक बहुमत हासिल कर केरल की सत्ता में वापसी की, जिसके साथ ही माकपा के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में