1,500 से अधिक शिक्षकों को ‘मास्टर ट्रेनर्स’ के रूप में प्रशिक्षित किया गया: दिल्ली पुलिस

1,500 से अधिक शिक्षकों को ‘मास्टर ट्रेनर्स’ के रूप में प्रशिक्षित किया गया: दिल्ली पुलिस

1,500 से अधिक शिक्षकों को ‘मास्टर ट्रेनर्स’ के रूप में प्रशिक्षित किया गया: दिल्ली पुलिस
Modified Date: July 2, 2026 / 10:14 pm IST
Published Date: July 2, 2026 10:14 pm IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मनाए जा रहे बाल सुरक्षा जागरूकता माह के तहत 1,500 से अधिक शिक्षकों को ‘मास्टर ट्रेनर्स’ के रूप में प्रशिक्षित किया गया है और 3,500 से अधिक लोगों ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो-दिवसीय ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स’ (टीओटी) कार्यक्रम बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ, जिसमें अलग अलग सत्रों के माध्यम से लगभग 1,000 सरकारी स्कूलों के 1,509 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया, जबकि अन्य स्कूलों के शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से इसमें भाग लिया।

अधिकारी ने कहा कि ये प्रशिक्षित शिक्षक अब ‘मास्टर ट्रेनर्स’ के रूप में कार्य करेंगे और अपने-अपने स्कूलों में अन्य शिक्षकों और छात्रों को बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।

शिक्षकों को दिल्ली शिक्षा विभाग द्वारा हाल में जारी दिशानिर्देशों की भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि शिक्षा विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों वाली जिला स्तरीय समितियां अगले सप्ताह से स्कूलों का निरीक्षण शुरू करेंगी।

दिल्ली भर में कई स्थानों पर आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों में 3,500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में