भारत में कोविड-19 रोधी टीके की 169 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं : सरकार

भारत में कोविड-19 रोधी टीके की 169 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं : सरकार

भारत में कोविड-19 रोधी टीके की 169 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं : सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: February 5, 2022 11:34 pm IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) देश में दी गईं कोविड-रोधी टीकों की खुराकों की संख्या शनिवार को 169 करोड़ के पार चली गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे तक 40 लाख से अधिक खुराकें दी गईं। कोविड-रोधी टीके की खुराकों की संख्या देर रात तक अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद बढ़ सकती है।

मंत्रालय ने बताया कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और ₨60 तथा उससे अधिक आयु के लोगों को 1.46 करोड़ से अधिक ऐहतियाती खुराकें दी जा चुकी हैं।

भाषा गोला शफीक


लेखक के बारे में