Gold Silver Rate Fall Today: अचानक औंधे मुंह गिरी चांदी, एक ही दिन में 5000 रुपये की भारी गिरावट, सोना भी ऐसे फिसला कि खरीदारों की हो गई बल्ले-बल्ले!
Gold Silver Rate Fall Today: चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और यह अपने ऊंचे स्तर से करीब 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है। वहीं सोने के दाम भी लगातार नीचे आ रहे हैं। बाजार में दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी का रूख जारी है।
(Gold Silver Rate Fall Today/ Image Credit: Meta AI)
- MCX पर सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट दर्ज।
- चांदी एक दिन में 5000 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई।
- इस हफ्ते चांदी में करीब 18,000 रुपये की गिरावट।
नई दिल्ली: Gold Silver Rate Fall Today: आज गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आ गए। पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि सोना-चांदी की कीमतों में नरमी रहेगा। जो खुलते ही सही साबित हुआ। चांदी में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है और इसे लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर सोने के दाम भी आज नीचे आ गए।
चांदी में एक दिन में 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट
MCX पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव गुरुवार को 5,012 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले यह 2,35,505 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। लेकिन बाजार खुलते ही यह 2,30,493 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इस तरह चांदी में एक ही दिन में बड़ी गिरावट देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से चांदी में लगातार गिरावट का दौर जारी है और इस हफ्ते ही यह करीब 18,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।
चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से बहुत नीचे
अगर चांदी के पिछले रिकॉर्ड स्तर की बात करें तो जनवरी में इसका वायदा भाव पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गया था। उस समय यह 4,57,328 रुपये प्रति किलो के हाई लेवल पर था। लेकिन मौजूदा कीमतों के मुकाबले अब चांदी उस स्तर से लगभग 2.26 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। इस तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है और बाजार में दबाव साफ दिखाई दे रहा है।
सोने के दाम भी फिसले
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 5 अगस्त एक्सपायरी वाला वायदा सोना पिछले कारोबारी दिन 1,48,017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन गुरुवार को यह 1,46,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस तरह एक ही दिन में सोना करीब 1,573 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। पूरे हफ्ते में सोने की कीमतों में करीब 9,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
सोना भी अपने हाई से काफी नीचे
सोने ने भी इस साल जनवरी में अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था। जब इसकी कीमत 2,04,375 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। लेकिन अब मौजूदा भाव के हिसाब से सोना उस स्तर से करीब 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। लगातार गिरावट के कारण निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है। जबकि ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए बढ़िया मौका है।
इन्हें भी पढ़ें:
- MNRE Suntosh Chatbot: क्या सच में घट जाएगा बिजली बिल? सरकार का AI चैटबॉट Suntosh करेगा पूरा हिसाब, बताएगा सोलर लगाने पर कितनी होगी कमाई और बचत
- Nipah Cases in Kerala Today: इस राज्य में मिला निपाह वायरस का पहला मरीज, अलर्ट मोड पर प्रशासन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए ये निर्देश
- Betul Septic Tank Accident: मौत का कुआं बना सैप्टिक टैंक, दो भाइयों की तड़प-तड़पकर मौत, बचाने उतरा युवक गंभीर

Facebook


