punjab news/ IBC24
Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पिछले 205 दिनों में पूरे प्रदेश में 30,500 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ ने सोमवार को 205 दिन पूरे कर लिए।
पंजाब पुलिस ने सोमवार को 395 जगहों पर छापेमारी की, जिसके बाद राज्य भर में 59 प्राथमिकी दर्ज कर 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 205 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 30,540 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि 74 राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 150 से अधिक पुलिस टीमों ने सोमवार को राज्य भर में ये छापे मारे।
Punjab News: उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। नशों के खिलाफ चल रही जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई है।
इस ऑपरेशन के दौरान 75 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 403 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
Punjab News: यह बताना जरूरी है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के तहत आज 61 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।