26th Vasundhara Samman: 26वें वसुंधरा सम्मान के लिए वरिष्ठ पत्रकार और संस्कृतिकर्मी राजेश गनोदवाले का चयन.. 14 अगस्त को भिलाई में होगा सम्मान

Ads

वरिष्ठ पत्रकार राजेश गनोदवाले को सांस्कृतिक एवं देशज पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए 14 अगस्त को 26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 09:47 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 09:47 PM IST

26th Vasundhara Samman in Bhilai || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • राजेश गनोदवाले को मिलेगा सम्मान।
  • 14 अगस्त को होगा समारोह।
  • सांस्कृतिक पत्रकारिता के लिए सम्मान।

रायपुर: वसुंधरा एवं श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26वें वसुंधरा सम्मान के लिए वरिष्ठ पत्रकार और संस्कृतिकर्मी राजेश गनोदवाले का चयन किया गया है। (26th Vasundhara Samman in Bhilai) उन्हें सांस्कृतिक और देशज पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक समय के रचनात्मक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 14 अगस्त को भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर सभागार में आयोजित राष्ट्रीय वैचारिक संगोष्ठी के दौरान होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

निर्णायक समिति ने किया चयन

फाउंडेशन की सचिव श्वेता उपाध्याय ने बताया कि पत्रकार डॉ. विश्वेश ठाकरे की अध्यक्षता वाली निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। समिति में लीलाधर मंडलोई (दिल्ली), सतीश जायसवाल (बिलासपुर), डॉ. वीरेन्द्र मोहन (खैरागढ़), ई. वी. मुरली (रायपुर), वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

सांस्कृतिक पत्रकारिता में तीन दशक का योगदान

निर्णायक समिति के अनुसार राजेश गनोदवाले देशभर में सांस्कृतिक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कला, संगीत, रंगमंच और लोक संस्कृति जैसे विषयों पर गंभीर और तथ्यपरक लेखन किया है। (26th Vasundhara Samman in Bhilai) वे पिछले तीन दशकों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने भारत रत्न पंडित रविशंकर, विनोद कुमार शुक्ल और हबीब तनवीर जैसे व्यक्तित्वों पर भी महत्वपूर्ण लेखन किया है। उनके लोक संस्कृति पर आधारित आठ मोनोग्राफ प्रकाशित हो चुके हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित

राजेश गनोदवाले को वर्ष 2010 में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें ऋतुराज सम्मान (2000), राष्ट्रीय कला समीक्षा सम्मान (2011) तथा नाट्य लेखन के लिए साहित्य कला परिषद, नई दिल्ली का मोहन राकेश राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है। वसुंधरा सम्मान से पूर्व वर्षों में श्यामलाल चतुर्वेदी, कुमार साहू, विनोद शंकर शुक्ल, हिमांशु द्विवेदी, दिवाकर मुक्तिबोध, आशा शुक्ला, गिरीश पंकज, प्रकाश दुबे, ई. वी. मुरली, लीलाधर मंडलोई, राहुल देव सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जा चुका है।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रमंडल खेल: यामिनी और अजय बाबू को 25-25 लाख रुपये, सरकारी नौकरी देगी मप्र सरकार

मेरठ:फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अपहरण व जबरन वसूली करने में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश,दो गिरफ्तार

नीट आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के लिए मोदी युवाओं से माफी मांगें : उद्धव ठाकरे

ब्रिटेन के नए नेता के लिए डाउनिंग स्ट्रीट के अलावा मैनचेस्टर भी होगा सत्ता का एक केंद्र

कोल इंडिया का उत्पादन जुलाई में 8.4 प्रतिशत बढ़कर 5.036 करोड़ टन पर

राजेश गनोदवाले को कौन-सा सम्मान मिलेगा?

उन्हें सांस्कृतिक एवं देशज पत्रकारिता में योगदान के लिए 26वां वसुंधरा सम्मान प्रदान किया जाएगा।

वसुंधरा सम्मान समारोह कब और कहां होगा?

14 अगस्त को महात्मा गांधी कला मंदिर, भिलाई में राष्ट्रीय वैचारिक संगोष्ठी के दौरान आयोजित होगा।

राजेश गनोदवाले को यह सम्मान क्यों दिया जा रहा है?

सांस्कृतिक पत्रकारिता और छत्तीसगढ़ की लोककलाओं के प्रचार-प्रसार में दीर्घकालिक योगदान के लिए।