Panna Looteri Dulhan : शादीशुदा होकर भी कुंवारे लड़कों को फंसाती थी ‘हसीना’! सुहागरात के बाद असली रंग दिखाकर खेलती थी बड़ा खेल

Ads

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पुलिस ने फर्जी शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कथित नकली दुल्हन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दुल्हन पहले से शादीशुदा थी और गिरोह शादी के बाद उसे फरार करा देता था।

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 10:28 PM IST

Panna Looteri Dulhan : Image Source : AI

HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने कथित नकली दुल्हन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • शिकायतकर्ता से शादी के नाम पर 1 लाख रुपये लेने का आरोप है।
  • पुलिस ने कार, मोबाइल फोन, नकदी सहित करीब 5.25 लाख रुपये का सामान जब्त किया।

पन्ना : Panna Looteri Dulhanमध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अमानगंज पुलिस ने फर्जी शादी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नकली दुल्हन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

शादी के बाद दुल्हन फरार

इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब महेवा निवासी सुरेंद्र सिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई कि शादी कराने के नाम पर उससे एक लाख रुपये लिए गए। शादी के कुछ ही दिनों बाद कथित दुल्हन घर से फरार हो गई, जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अविवाहित युवकों को बनाते है शिकार

Looteri dulhan News : जांच में सामने आया कि गिरोह अविवाहित युवकों को निशाना बनाकर फर्जी शादी कराता था और फिर दुल्हन को फरार करा देता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, तीन मोबाइल फोन, नकदी सहित करीब 5.25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

पहले से शादीशुदा है दुल्हन

बता दें क गिरफ्तार नकली दुल्हन महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है और पहले से शादीशुदा है। उसके साथ दमोह के दो और पन्ना का एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 318(4), 83 और 84 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-