NEET UG Counselling 2026 Schedule/Image Credit: AI
NEET UG Counselling 2026 Schedule: नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी 2026 के काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। एमसीसी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई है। बताया गया है कि, ह काउंसलिंग 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा और एमसीसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली दूसरी सीटों पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार 5 अगस्त से एमसीसी के ऑफिशियल काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। एमसीसी के अनुसार काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
काउंसलिंग राउंड रजिस्ट्रेशन शुरू रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
राउंड-1 5 अगस्त 2026 12 अगस्त 2026 17 अगस्त 2026
राउंड-2 25 अगस्त 2026 29 अगस्त 2026 (दोपहर 03:00 बजे तक) 02 सितंबर 2026
राउंड-3 11 सितंबर 2026 15 सितंबर 2026 (दोपहर 03:00 बजे तक) 18 सितंबर 2026
ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर 2026 30 सितंबर 2026 (दोपहर 03:00 बजे तक)
NEET UG Counselling 2026 Schedule: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस काउंसलिंग में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने नीट यूजी 2026 परीक्षा पास की है और एमबीबीएस, बीडीएस या बीएससी नर्सिंग में एडमिशन के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हो। इतना ही नहीं उम्मीदवारों को संबंधित पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग परसेंटाइल, दूसरे एडमिशन मानदंडों और समय सीमा के अंदर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना भी आवश्यक होगा।एमसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार राज्य कोटा की सीटों पर एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित राज्य की काउंसलिंग प्राधिकरण के पोर्टल पर अलग आवेदन करना होगा।
उम्मीदवार सबसे पहले एमसीसी के ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाए। (NEET UG Counselling 2026 Schedule)
इसके बाद नीट यूजी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब नीट यूजी आवेदन डिटेल की मदद से लॉगिन करें और काउंसलिंग फीस की पेमेंट करें।
इसके बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें।
अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स प्राथमिक क्रम में चुने।
सभी ऑप्शन सावधानी पूर्वक भरने के बाद अंतिम तिथि से पहले उन्हें लॉक कर आवेदन सबमिट करना होगा।
NEET UG Counselling 2026 Schedule: उम्मीदवारों को काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान नीट यूजी 2026 का स्कोर कार्ड और एडमिट कार्ड, कक्षा 10 की मार्कशीट, कक्षा 12 की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट, वैलिड फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आरक्षण प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र, डोमिसाइल प्रमाण पत्र और एमसीसी या संबंधित संस्थान की ओर मांगे गए दूसरे डॉक्यूमेंट तैयार रखने होंगे। प्रवेश के समय सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
वहीं, रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को कॉलेज और कोर्स के ऑप्शन भरने तथा उन्हें लॉक करने का मौका दिया जाएगा। (NEET UG Counselling 2026 Schedule) ऑप्शन का क्रम सीट आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए इन्हें सोच समझकर भरना होगा। चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद एमसीसी उम्मीदवारों की नीट रैंक कैटेगरी, आरक्षण नियम, सीटों की उपलब्धता और भरे गए ऑप्शन के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी करेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-