Odisha government engineer: सरकारी इंजीनियर के पास दो करोड़ से अधिक नकदी और कीमती सामान जब्त, आवास और कार्यालय में तलाशी जारी
Rs 2 crore cash seized from Odisha government engineer : आशंका है कि ये अभियंता की आय से अधिक संपत्ति है। अधिकारियों ने बताया कि अभियंता के आवास और कार्यालय में तलाशी अभियान जारी है।
Rajasthan Suicide News| Photo Credit: IBC24 File Photo
- सरकारी इंजीनियर से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और कीमती सामान बरामद
- फ्लैट की खिड़की से फेंके 500 रुपये के नोटों के बंडल
भुवनेश्वर: Rs 2 crore cash seized from Odisha government engineer, ओडिशा में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक सरकारी अभियंता (इंजीनियर) के पास से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और कीमती सामान बरामद किया। आशंका है कि ये अभियंता की आय से अधिक संपत्ति है। अधिकारियों ने बताया कि अभियंता के आवास और कार्यालय में तलाशी अभियान जारी है।
एक बयान में कहा गया, ‘‘ओडिशा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने सड़क योजना, ग्रामीण कार्य (आरडब्ल्यू) खंड, ओडिशा, भुवनेश्वर में मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास और कार्यालय पर छापा मारा।’’ अधिकारियों में से एक ने कहा कि अभियंता के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से एक करोड़ रुपये और अंगुल स्थित आवास से 1.1 करोड़ रुपये बरामद किए गए।
read more: सोने की स्पीड पर लग गया ब्रेक, जानिये शुक्रवार 30 मई को क्या रहा गोल्ड रेट | Gold Silver Price Today
एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘सतर्कता अधिकारियों को देखते ही सारंगी ने भुवनेश्वर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंक दिए। प्रत्यक्षदर्शियों की मौजूदगी में नकदी बरामद की गई।’’ अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। अंगुल के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर एक साथ छापेमारी जारी है।
एक अधिकारी ने बताया कि सतर्कता दल को अंगुल के करदागड़िया में दो मंजिला आवासीय मकान और भुवनेश्वर तथा पुरी जिले के पिपिली के सिउला में कई फ्लैट का पता चला। अंगुल जिले में सारंगी के पैतृक मकान और रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई। भुवनेश्वर में आरडी सड़क एवं योजना के मुख्य अभियंता कार्यालय में उनके कक्ष पर भी छापेमारी की जा रही है।

Facebook


